जलालपुर: अलनपुर सहित कई मतदान केन्द्रों पर पहुंचे डीएम ने मतदान की स्थिति का लिया जायजा, कहा- शांतिपूर्वक पड़ रहे हैं वोट
बुधवार को हो रहे मतदान की स्थिति का जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने जायजा लिया। दिन में 9 बजे जिला अधिकारी प्राथमिक विद्यालय अलनपुर, हाजी नुरुल्लाह जूनियर हाईस्कूल सहित कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है।