जलालपुर: सड़क हादसे में मृत युवक सिंटू का शव घर पहुंचते ही पिंडोरिया गांव में मचा कोहराम, देर रात चहोड़ा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
बीती देर शाम जलालपुर मालीपुर रोड पर अनियंत्रित कार से कुचल कर मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को चार बजे घर आने पर पिंडोरिया गांव में कोहराम मच गया। बताया गया कि सोमवार देर शाम मां के साथ ननिहाल से लौट रहे पिंडोरिया निवासी सिंटू मिश्रा की बाइक को ब्रम्हलोक मन्दिर के पास अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें सिंटू की मौत हो गयी थी।