जलालपुर: मालीपुर रोड पर अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल
सोमवार शाम करीब छः बजे जलालपुर कस्बे के मालीपुर रोड ब्रह्मलोक मन्दिर के पास तीव्र गति से जा रही अनियंत्रित की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया।जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान पिंडोरिया गांव निवासी सिंटू के रूप में हुई है। वह रिश्तेदारी से लौट रहा था।