जलालपुर: अखिलेश की सभा की कवरेज कर रही फ्लाइंग स्क्वॉड और वीडियो निगरानी टीम का प्रेक्षक द्वारा लिया जाएगा
कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की समस्त प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सामान्य प्रेक्षक वी.पी. गौथम ने पूरी तरह कमर कस लिया है। रविवार को ढाई बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा को कवरेज कर रही फ्लाइंग स्क्वायड एवं वीडियो निगरानी टीम के कार्यों का पर्यवेक्षण किया।