जलालपुर: खड़ी ट्रक में जा घुसे बुलेट सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मालीपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर भदोही गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक से भिड़े बुलेट सवार युवक की इलाज के दौरान सोमवार दोपहर बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई।यह घटना रविवार रात 11बजे हुई थी।जिसमें गुआवा जमालपुर निवासी युवक बृजेश यादव के सिर में गंभीर चोटे आयी थीं। सीएचसी नगपुर के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया था।