जलालपुर: कटेहरी में बूथों पर पहुंचाए गए बस्ते के जरिए रुपये बांटने का वीडियो वायरल, नई सियासी चर्चा शुरू
कटेहरी विधानसभा उप चुनाव के लिए बुधवार को होने जा रहे मतदान से पूर्व मंगलवार को बूथों पर पहुंचाये गए बस्ते के ज़रिए रुपया बांटने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे लेकर नई सियासी चर्चा शुरू हो गयी है। बताया गया कि यह वायरल वीडियो कटेहरी विधानसभा के खेवार बूथ का है। जिसकी तलाशी पुलिसकर्मी द्वारा ली जा रही है।