गांगड़तलाई: विशेष अभियान में सल्लोपाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टॉप-10 में शामिल पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया
छह अन्य लोगों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा, लंबे समय से फरार चल रहे थे वारंटी वांछित अपराधियों की धरपकड़ और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे छह दिवसीय विशेष अभियान के तहत सल्लोपाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।