गांगड़तलाई: मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर सल्लोपाट थाना में दर्ज हुआ केस
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के खरसाणा निवासी सीता पत्नी गणेश ने मारपीट के मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बागीदौरा न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की। परिवाद में सीता ने लक्ष्मण, कल्पेश, बाबुडी और मेमला काली पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।