गांगड़तलाई खंड के जामुडी मंडल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल के अलग-अलग ग्रामों से विशाल कलश यात्राएं निकाली गईं। कलश यात्राओं में मातृशक्ति, युवा एवं प्रौढ़ वर्ग की बड़ी सहभागिता रही। सम्मेलन में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।