पुलिस थाना सल्लोपाट क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थानाधिकारी नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में छालकातलाई पुलिया पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान गांगडतलाई की ओर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक फरार हो गया।