Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
DPROBhagalpur
15 views |
Bhagalpur, Bihar
| Sep 14, 2026
MORE NEWS
माननीय प्रभारी मंत्री श्री नितीश मिश्रा ने बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण
Bhagalpur, Bihar | Sep 14, 2026
Bhagalpur, Bihar | Sep 14, 2026
*बाढ़ राहत शिविरों में गूंज रही मंजूषा कला की रंगीन रेखाएँ, रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ रहे बाढ़ पीड़ित बच्चे* भागलपुर, 13 सितंबर 2026। भागलपुर जिले में आई भयावह बाढ़ के बीच जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न स्थानों पर राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आश्रय, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ बच्चों और अन्य प्रभावित लोगों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का भी विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से तीन बाढ़ राहत शिविरों—चर्चगेट मैदान, पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान तथा टीएनबी कॉलेजिएट—में बाढ़ पीड़ित बच्चों के लिए मंजूषा कला प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों के बीच बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत से उनका परिचय कराना है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को मंजूषा चित्रकला की मूलभूत तकनीकों के साथ-साथ बिहुला-विषहरी की लोकगाथा, मंजूषा कला की परंपरा तथा इसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी जा रही है। चर्चगेट मैदान में प्रशिक्षक के रूप में विशुद्ध मिश्रा एवं हिना कुमारी, टीएनबी कॉलेजिएट में डॉ. उलूपी झा तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मंजूषा गुरु मनोज पंडित द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने पेंसिल एवं रंगों के माध्यम से मंजूषा कला की पारंपरिक आकृतियों और कथात्मक तत्वों को अपनी कल्पनाशीलता के साथ कागज पर उकेरा। आज भागलपुर के प्रभारी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने भी चर्चगेट मैदान एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान स्थित बाढ़ राहत शिविरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंजूषा कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बाढ़ पीड़ित बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा बनाए जा रहे चित्रों में विशेष रुचि दिखाई। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा वर्षभर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, लेकिन बाढ़ राहत शिविरों में आयोजित यह प्रशिक्षण अपने आप में विशेष और भावनात्मक महत्व रखता है। उन्होंने कहा, “जो बच्चे इस कार्यशाला से जुड़ रहे हैं, उनमें से बहुत से बच्चे सामान्य परिस्थितियों में आयोजित होने वाली मंजूषा प्रशिक्षण कार्यशालाओं तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे समय में कला को उनके बीच ले जाना केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उनके भीतर की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करना है। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन, भागलपुर का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग और हर परिस्थिति में रहने वाले व्यक्ति तक कला एवं संस्कृति की पहुंच सुनिश्चित हो। जिला पदाधिकारी महोदया श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के सकारात्मक निर्देश एवं मार्गदर्शन से इस सोच को धरातल पर उतारने का अवसर मिला है।” मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने कहा कि बाढ़ पीड़ित बच्चों से जुड़ना, उनकी सोच और संवेदनाओं को समझना तथा उनके माध्यम से बिहुला-विषहरी की लोकगाथा को आगे बढ़ाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बीच बच्चों को अपनी संस्कृति और कला से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षक डॉ. उलूपी झा ने इस पहल को अतुलनीय और अद्भुत बताते हुए कहा कि बाढ़ जैसी कठिन परिस्थिति में बच्चों को कला से जोड़ना उन्हें मानसिक रूप से सकारात्मक वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के मन को सहज बनाने और उनकी भावनाओं को अभिव्यक्ति देने में मदद करती हैं। यह अनुभव एक प्रकार की आर्ट थेरेपी की तरह भी कार्य कर सकता है। चर्चगेट में प्रशिक्षक हिना कुमारी एवं विशुद्ध मिश्रा ने कहा कि कुछ ही घंटों के प्रशिक्षण में बच्चों ने जिस उत्साह और कौशल का परिचय दिया, वह उल्लेखनीय है। बच्चों ने पेंसिल और रंगों के माध्यम से अंग क्षेत्र की लोक कला को अपनी सहज और स्वाभाविक रेखाओं में जीवंत कर दिया। उनके चित्रों में दिखाई देने वाली सरल रेखाएं, रंगों का प्रयोग और आकृतियां उनके कोमल मन, कल्पनाशीलता और भीतर छिपी रचनात्मक ऊर्जा को दर्शाती हैं। बाढ़ राहत शिविरों में चल रही यह पहल इस बात का उदाहरण है कि आपदा के कठिन समय में राहत केवल भोजन और आश्रय तक सीमित नहीं होती, बल्कि प्रभावित लोगों के मनोबल, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मंजूषा कला के माध्यम से बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने की यह पहल अंग क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ संकट की घड़ी में रचनात्मकता और उम्मीद के रंग भरने का सार्थक प्रयास है। ज़िला जनसंपर्क कार्यालय भागलपुर
Bhagalpur, Bihar | Sep 13, 2026
Bhagalpur, Bihar | Sep 13, 2026
भागलपुर के प्रभारी मंत्री श्री नितीश मिश्रा ने बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण
Bhagalpur, Bihar | Sep 13, 2026
*प्रभारी मंत्री श्री नितीश मिश्रा ने बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण* भागलपुर, दिनांक 13 सितंबर 2026:- भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री नितीश मिश्रा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आपदा एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति तथा जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संचालित राहत शिविरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा प्रभावित लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। इस क्रम में उन्होंने बरारी, पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा सीटीएस, नाथनगर स्थित राहत शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) के संचालन, भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता, पेयजल, चिकित्सा एवं दवा की उपलब्धता, स्वास्थ्य शिविरों के संचालन, अस्थायी रूप से संचालित विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे दूध एवं अन्य पोषण संबंधी सुविधाओं तथा पशुओं के लिए चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। शिविरों में भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, दवा, स्वच्छता, बच्चों की शिक्षा एवं पोषण सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में आवश्यक वस्तुओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जगदीशपुर एवं नाथनगर के अंचल अधिकारियों (सीओ) को भी निर्देश दिया गया कि राहत शिविरों में किसी भी आवश्यक सुविधा की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी एवं सुझाव भी प्राप्त किए। प्रभावित लोगों द्वारा शिविरों में उपलब्ध भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में अपनी जानकारी एवं सुझाव साझा किए गए। प्रभारी मंत्री श्री नितीश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, भागलपुर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Bhagalpur Police
Bhagalpur, Bihar | Sep 13, 2026
बाढ़ राहत शिविर-2026 अस्थाई विद्यालय
Bhagalpur, Bihar | Sep 13, 2026
Bhagalpur, Bihar | Sep 12, 2026