पंडारक: पंडारक प्रखंड की बरुआने बथोई पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन
Pandarak, Patna | Aug 18, 2026 पंडारक प्रखंड के बरुआने बथोई पंचायत के ललपुरा गांव के मध्य विद्यालय में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी कुंदन कुमार ने लगभग 4 बजे बताया भूमि विवाद से जुड़ी समस्या से फिलहाल 2-3 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसका कि 20 दिनों के अंदर निराकरण हो जाएगा।