भगवानपुर: भगवानपुर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, ग्रामीणों ने दर्ज कराई 10 शिकायतें
रुड़की की भगवानपुर तहसील में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया है। इस तहसील दिवस में ग्रामीणों के द्वारा अपनी 10 शिकायतों को दर्ज कराया गया है। जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे है।