भगवानपुर: छांगा माजरी गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के छांगा माजरी निवासी सुंदरलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात उनके घर के बाहर से किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। बताया गया कि उन्होंने बाइक की काफी तलाश की। लेकिन बाइक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।