भगवानपुर: भक्तोंवाली गांव से पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट से जारी हुए थे कुर्की के वारंट
रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भक्तोंवाली गांव निवासी फरार चल रहे मनोज पुत्र रामपाल नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मनोज के कोर्ट से कुर्की के वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद से पुलिस मनोज की तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मनोज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।