भगवानपुर: रायपुर के पास स्थित एक फैक्ट्री में मशीन में आने से एक कर्मचारी का पैर बुरी तरह कुचला, हायर सेंटर रेफर
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर के पास स्थित एक फैक्ट्री में आज काम करते समय कन्हैया पाल नाम के एक कर्मचारी का पैर मशीन में आकर बुरी तरह से कुचल गया है। घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद कन्हैया पाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।