भगवानपुर: गुम्मावाली माजरी में बाग के पास पहरा दे रहे एक व्यक्ति के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के गुम्मावाली माजरी गांव में शनिवार की देर रात बाग के पास पहरा दे रहे नूर आलम नाम के एक व्यक्ति के साथ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी है। इस मारपीट में नूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया है। मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।