भगवानपुर: BRC भगवानपुर सभागार में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय वार्षिक अधिवेशन और चुनाव सफलतापूर्वक हुआ संपन्न
रुड़की के भगवानपुर में बीआरसी सभागार में आज राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक स्तरीय वार्षिक अधिवेशन और चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए है। इस चुनाव में ओमप्रकाश सोनकर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर जॉनी प्रसाद विजय हुए है। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे है।