चांदी के रथ पर निकलेंगे सांवलिया सेठ, देव झूलनी ग्यारस पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में देव झूलनी ग्यारस के अवसर पर भगवान की भव्य भाव सवारी निकाली जाएगी। भगवान श्री सांवलिया सेठ चांदी के आकर्षक रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। वर्षों पुरानी राम रेवाड़ी परंपरा के तहत निकलने वाली इस सवारी में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। सवारी के दौरान अलग-अलग झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रास्तेभर भगवान के जयकारे गूंजेंगे और श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते नजर आएंगे। भगवान को सरोवर तक ले जाकर स्नान कराया जाएगा। दो दिवसीय मेले के चलते मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आएगा।
#SanwaliyaSeth #DevJhulniGyaras #JalJhulniEkadashi #Mewar #SanwaliyaSethTemple RamRewari