उदयपुर में पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी शुरू, जिला परिषद सभागार में तय हो रहा सीटों का आरक्षण
उदयपुर। पंचायती राज चुनावों को लेकर उदयपुर में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला परिषद सभागार में शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण तय किया जा रहा है। लॉटरी के जरिए एसटी, एससी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का निर्धारण होगा। प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी प्रक्रिया में शामिल हुए। लॉटरी पूरी होने के बाद चुनावी समीकरण और संभावित प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट होगी।
#PanchayatiRajElection #RajasthanElection #Udaipur #ReservationLottery #LocalElection