बड़ौत: सिरसली में धर्मेंद्र प्रधान की 13वीं में पहुंचे नरेश टिकैत ने संवेदना व्यक्त की, कहा- सरकार को नहीं करना था युद्ध विराम
Baraut, Bagpat | May 19, 2025 सिरसली में धर्मेंद्र प्रधान की तेरहवीं में भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शिरकत की और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने राकेश टिकैत के सर कलम करने की धमकी देने और हिंदुस्तान पाकिस्तान युद्ध विराम को लेकर बयान दिया है। राकेश टिकैत को सर कलम की धमकी पर सरकार से नकल कसने को कहा।