बड़ौत: बागपत पुलिस ने बड़ौत सहित विभिन्न स्थानों से 26 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया
Baraut, Bagpat | May 19, 2025 बागपत पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर 26 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें बड़ौत पुलिस ने 7, छपरौली पुलिस ने 5, दोघट पुलिस ने 5, बागपत पुलिस ने 4, सिंघावली अहीर व रमाला पुलिस ने 2-2 और बिनौली पुलिस ने 1 वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिनको न्यायालय में पेश किया गया।