बड़ौत: निरपुड़ा में जूनियर डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवम ने सर्वाधिक छक्के मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया
Baraut, Bagpat | May 19, 2025 निरपुड़ा गांव के बांका स्टेडियम में जूनियर डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निरपुड़ा के शिवम प्रजापत ने सर्वाधिक छक्के मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन मा. रामकुमार आर्य ने फीता काटकर किया। निरपुड़ा गांव में सोमवार को जूनियर डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता में एक ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाकर शिवम प्रजापत निरपुड़ा प्रथम रहे।