बड़ौत: ट्योढ़ी गांव में रजवाहे की पटरी पर युवक की धारदार हथियारों से हत्या, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | May 19, 2025 ट्योढ़ी गांव में युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। उसका शव सोमवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के जंगल में रजवाहे की पटरी पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर, खासकर कमर और गर्दन पर धारदार हथियारों से किए गए कई गहरे घाव पाए गए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच शुरू की।