बड़ौत: छपरौली में गत्ता गोदाम में तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग, अवैध पटाखों के भंडारण की आशंका, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 19, 2025 छपरौली में रात करीब 12 बजे एक गत्ता गोदाम में तेज धमाके के साथ आग लग गई। गोदाम शौकत नाम के व्यक्ति का है, जिसमें गत्ता इकट्ठा किया गया था। आग लगने के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक हजारों रुपए का गत्ता जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोदाम में गत्ते की आड़ में अवैध पटाखे भी रखे गए थे।