बड़ौत: तेडा पुलिस चौकी के निकट इको कार ट्रैक्टर और बिजली के खंभे से टकराई, महिला और बच्चे की मौत, 4 घायल
Baraut, Bagpat | May 19, 2025 बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर तेडा पुलिस चौकी के निकट इको कार रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे ट्रैक्टर व बिजली के खंभे से टकरा गई। उसमें सवार महिला अंजू व उनके आठ वर्षीय बेटे देवा की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। बड़ौत से रात के समय घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ था।