Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
updatesthenirmal
बस्ती: भाजपा नेता अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्रः किसानों को फसलों का मुआवजा देने की मांग.. #facebookpost #everyonefollowers #trendingvideo #भाजपा #वायरल
Basti, Basti
| Oct 31, 2026
#facebookpost
#everyonefollowers
#trendingvideo
#भाजपा
#वायरल
MORE NEWS
बस्ती: पड़रिया दत्तू में स्थापित हुई बस्ती जनपद की सबसे बड़ी सरदार पटेल जी की प्रतिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की ने किया अनावरण समारोह में प्रतिभाग.......
Basti, Basti | Oct 31, 2026
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर मनीष मिश्रा ने किया प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि भारत की एकता और अखंडता के महानायक को किया नमन, ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से गूंजा परिसर बस्ती। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के महानायक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने उनकी प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मनीष मिश्रा ने सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना ही लौह पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रत्येक देशवासी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर ओम जी पांडेय, संजय मिश्रा, जीडी मिश्रा, अमित चौबे, अंजनी पाठक, विमल पांडेय, संध्या दीक्षित, राकेश राजभर, अमित कुमार शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 31, 2026
* जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026* *कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने दिलाई एकता की शपथ* बस्ती। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। उनके त्याग और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। आज के दिन हमें उनके बताए एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि "राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे।" जिलाधिकारी ने सभी से देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान सत्यनिष्ठा से देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एसडीएम उमाकान्त तिवारी, राजेश यादव, रश्मि यादव सहित कलेक्ट्रेट के वीरेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, सुदर्शन यादव, राजेश रंजन, धन्नजय सिंह व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाददाता हरि ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 31, 2026
*जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026* *दीपावली-छठ पर्व को लेकर सोनहा पुलिस अलर्ट, आतिशबाजी की लाइसेंसी दुकानों की हुई चेकिंग* आगामी दीपावली और छठ पर्व को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बस्ती पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष सोनहा *महेश सिंह* मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संचालित लाइसेंसी आतिशबाजी की दुकानों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दुकानों पर सुरक्षा उपकरण पर्याप्त पाए गए। थानाध्यक्ष द्वारा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए - - आग से बचाव हेतु बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने - दुकानों के आस-पास धूम्रपान न करने - निर्धारित मात्रा से अधिक आतिशबाजी सामग्री का भंडारण न करने सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि आतिशबाजी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बस्ती के सोनहा थाने के थानाध्यक्ष महेश सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षा की भी गारंटी है। दीपावली-छठ जैसे बड़े पर्वों से पहले आतिशबाजी की दुकानों की खुद चेकिंग कर उन्होंने दुकानदारों और आमजन दोनों को सतर्क किया है। उनका ये कदम यह संदेश देता है कि थोड़ी सी सावधानी और सुरक्षा मानकों का पालन करके हम बड़े हादसों को रोक सकते हैं। समाज से भी अपील है कि आतिशबाजी को त्योहार की खुशी तक ही सीमित रखें, लापरवाही न बरतें। थानाध्यक्ष महेश सिंह जैसे जागरूक और संवेदनशील अधिकारी पर सोनहा क्षेत्र को गर्व है, उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हम उन्हें बधाई देते हैं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 31, 2026
*जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026* *बस्ती पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एएसपी ने किया सम्मान* बस्ती। पुलिस विभाग में अपनी पूरी सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और लगन से कार्य करने वाले 4 पुलिस अधिकारियों के सम्मान में शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर * मानसी दहिया* ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे चारों अधिकारियों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और उपहार स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट कर ससम्मान विदा किया तथा उनके सुखी, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीओ सदर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। *सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी * 1. निरीक्षक नागरिक पुलिस विनोद कुमार मिश्र - IGRS सेल, बस्ती 2. उप निरीक्षक ना.पु. चन्द्रशेखर राम - थाना नगर, बस्ती 3. उप निरीक्षक LIU शेषनाथ यादव - अभिसूचना इकाई, बस्ती 4. उप निरीक्षक ना.पु. अनिल कुमार यादव - पुलिस लाइन, बस्ती इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। *सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना -* हम अपने News Express Basti पेज की तरफ से सेवानिवृत्त होने वाले चारों पुलिस अधिकारियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हैं। आपने वर्दी में रहकर जिस निष्ठा और ईमानदारी से जनपद की सेवा की है, वह हमेशा याद रखी जाएगी। आपकी सेवा और अनुभव समाज के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के बाद का आपका जीवन खुशियों से भरा रहे और आप अपने परिवार के साथ स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत करें।
Basti, Basti | Oct 31, 2026
#रामपुर :जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार,वहीं अब्दुल्ला आजम जा रहे घर यूपी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को रामपुर जिला जेल से रिहाई मिल गई है। लेकिन आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आजम खान को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पहले से ही जिला जेल के बाहर मौजूद थी। दरअसल, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की जांच चल रही है। इसी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर आजम खान पर शिकंजा कसा गया है। वहीं, आजम खान की रिहाई का इंतजार कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इस घटनाक्रम से हलचल मच गई है।
Basti, Basti | Oct 31, 2026
बस्ती में 20 करोड़ की लागत से बनी लैब का सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह ने शुभारंभ बस्ती। बस्ती मंडल के लोगों को खाद्य पदार्थों और औषधियों की गुणवत्ता जांच के लिए अब दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला में शनिवार से जांच कार्य शुरू हो गया। सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह ने पूजा-पाठ के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रयोगशाला से बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर को लाभ मिलेगा। अब तक खाद्य पदार्थों के 26 और औषधियों के 12 नमूने जांच के लिए प्राप्त हुए हैं।
Basti, Basti | Oct 31, 2026
राजनीतिक स्वार्थ के लिए महापुरुषों को जातियों में बांटना दुर्भाग्यपूर्ण : मनोज चौधरी #fbpost #everyonefollowers #nonfollowers #trendingvideo #viralpost
Basti, Basti | Oct 31, 2026