#रामपुर :जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार,वहीं अब्दुल्ला आजम जा रहे घर
यूपी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को रामपुर जिला जेल से रिहाई मिल गई है। लेकिन आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आजम खान को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पहले से ही जिला जेल के बाहर मौजूद थी।
दरअसल, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की जांच चल रही है। इसी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर आजम खान पर शिकंजा कसा गया है।
वहीं, आजम खान की रिहाई का इंतजार कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच इस घटनाक्रम से हलचल मच गई है।
Basti, Basti | Oct 31, 2026