* जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026*
*कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने दिलाई एकता की शपथ*
बस्ती। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही गरिमामय ढंग से मनाया गया।
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। उनके त्याग और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। आज के दिन हमें उनके बताए एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि "राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे।"
जिलाधिकारी ने सभी से देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान सत्यनिष्ठा से देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर एडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एसडीएम उमाकान्त तिवारी, राजेश यादव, रश्मि यादव सहित कलेक्ट्रेट के वीरेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, सुदर्शन यादव, राजेश रंजन, धन्नजय सिंह व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संवाददाता हरि ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 31, 2026