*जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026*
*दीपावली-छठ पर्व को लेकर सोनहा पुलिस अलर्ट, आतिशबाजी की लाइसेंसी दुकानों की हुई चेकिंग* आगामी दीपावली और छठ पर्व को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बस्ती पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष सोनहा *महेश सिंह* मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संचालित लाइसेंसी आतिशबाजी की दुकानों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दुकानों पर सुरक्षा उपकरण पर्याप्त पाए गए। थानाध्यक्ष द्वारा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए -
- आग से बचाव हेतु बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने
- दुकानों के आस-पास धूम्रपान न करने
- निर्धारित मात्रा से अधिक आतिशबाजी सामग्री का भंडारण न करने सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने
साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि आतिशबाजी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बस्ती के सोनहा थाने के थानाध्यक्ष महेश सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षा की भी गारंटी है। दीपावली-छठ जैसे बड़े पर्वों से पहले आतिशबाजी की दुकानों की खुद चेकिंग कर उन्होंने दुकानदारों और आमजन दोनों को सतर्क किया है। उनका ये कदम यह संदेश देता है कि थोड़ी सी सावधानी और सुरक्षा मानकों का पालन करके हम बड़े हादसों को रोक सकते हैं। समाज से भी अपील है कि आतिशबाजी को त्योहार की खुशी तक ही सीमित रखें, लापरवाही न बरतें। थानाध्यक्ष महेश सिंह जैसे जागरूक और संवेदनशील अधिकारी पर सोनहा क्षेत्र को गर्व है, उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हम उन्हें बधाई देते हैं।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 31, 2026