बस्ती में 20 करोड़ की लागत से बनी लैब का सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह ने शुभारंभ
बस्ती। बस्ती मंडल के लोगों को खाद्य पदार्थों और औषधियों की गुणवत्ता जांच के लिए अब दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला में शनिवार से जांच कार्य शुरू हो गया। सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह ने पूजा-पाठ के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रयोगशाला से बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर को लाभ मिलेगा। अब तक खाद्य पदार्थों के 26 और औषधियों के 12 नमूने जांच के लिए प्राप्त हुए हैं।
Basti, Basti | Oct 31, 2026