जमुई: श्रद्धा हॉस्पिटल के चौथे मंजिल से गिरे दीपक की गई जा^न, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर ह^/त्या का लगाया आरोप
जमुई,: शहर स्थित श्रद्धा हास्पिटल के चार मंजिला छत से गिरकर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक युवक की मौ^/त हो गई। इसके बाद मृ^त^क युवक के श^व को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। मृ^त^क युवक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव निवासी गोरेलाल यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने नुमर के पास शनिवार की सुबह 9:00 बजे सड़क को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटने लगे। आक्रोशित लोगों ने ह^/त्या का आरोप मृ^त^क के साथी मिल्की गांव निवासी राकी सिंह पर लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। बाद में जाम स्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों द्वारा समझाबुझा कर जाम को हटाया गया और श^व का सदर अस्पताल में पो^स्ट^मा^र्ट^म कराकर परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन के आरोप के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन, थनाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया और आरोपित से भी घटना से संबंधित पूछताछ की गई। साथ ही एफएसएल की टीम द्वारा भी जांच की गई है और साक्ष्य एकत्रित किया गया है।
बताया जाता है कि दीपक कुमार और राकी सिंह के बीच कई वर्षों से दोस्ती थी। दोनों श्रद्धा हास्पिटल के ऊपर रहते थे। शुक्रवार की रात पार्टी थी और दोनों पार्टी में गए उसके बाद देर रात वापस दोनों श्रद्धा हास्पिटल पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुलने की वजह से दीपक दीपक चौथे मंजिल पर पहुंचा और बाहर से ही तीसरे मंजिल के कमरे में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह चौथे मंजिल से ही नीचे गिर गया। उंसके बाद राकी सिंह व अन्य साथियों द्वारा निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। #jamuitopnews #viralreelsシ #Crime #jamuibihar #jamuiPolice #CrimeNews #sdpojamui #viralvideoシ #jamuicity #spjamui
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026