Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
zahidiasad
Jamui, Jamui
| Nov 19, 2026
MORE NEWS
हिंदू शेरनी खुशबू पांडे ने कहा बिहार वालों को शर*बिंदगी झेलना पड़ता है #viralvideo #trendingvideo #jamui #bihar #khushbupande #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026
जमुई में लगा घना कोहरा l
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026
अंधविश्वास ने ली महिला की जा^न, पुलिस ने 9 आरोपितों को किया गिरफ्तार जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत थमहन गांव से अंधविश्वास से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लंबी बीमारी के कारण श्रवण मिस्त्री के 9 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने डायन के शक में मंगलवार की देर रात जैना मिस्त्री की पत्नी कुसुम देवी उर्फ दया देवी की पीट-पीटकर व कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्^/या कर दी और गांव के ही नदी की ओर एक ही गड्ढे में महिला और बच्चे के शव को दफना दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। #jamuiPolice #crimealert #viralreelsfacebook #jamui #police
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026
जमुई: घर से बुलाकर ले गए साथी और युवक की हो गई मौ^/त, लग गया आरोप जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनन गांव में 44 वर्षीय श्याम सुंदर राम की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की दोपहर 2 बजे शव को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने मृतक के साथी बिच्छू मंडल के पुत्र रोहित कुमार, विनोद मंडल के पुत्र दिलीप कुमार और छोटू मंडल समेत अन्य लोगों पर ह^/त्या की आशंका जताई है। मृतक के चाचा रवींद्र राम ने आरोप लगाया कि मंगलवार की दोपहर श्याम सुंदर के मोबाइल पर उसके एक दोस्त का फोन आया था। इसके बाद गांव के ही रोहित कुमार और दिलीप कुमार उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर बाद दिलीप, रोहित और छोटू मंडल उसे गंभीर अवस्था में घर पहुंचाकर बिना कुछ बताए चले गए। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रवींद्र राम ने आगे बताया कि घटना के बाद जब संबंधित दोस्तों को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोप है कि वे घर से भी फरार हैं। स्वजनों को आशंका है कि दोस्तों के साथ जाने के दौरान ही श्याम सुंदर के साथ कोई घटना हुई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि श्याम सुंदर राम ट्रेन में निजी नौकरी करता था और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसे तीन पुत्री और एक पुत्र है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। इधर घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने स्वजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #jamui #CrimeNews #crimealert #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026
बिहार में सम्राट सरकार का प्रशासनिक अधिकारियों पर बड़ा शिकंजा! अब बिहार में अधिकारी नहीं करेंगे विकास योजनाओं का उद्घाटन, न ही शिलापट्ट पर लिखवा सकेंगे अपना नाम! सांसद-विधायकों को सरकारी कार्यक्रमों में बुलाना और सम्मानजनक जगह देना अनिवार्य, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जारी किया सख्त आदेश!
Jamui, Jamui | Nov 19, 2026
जमुई: कपड़ा धोने गई महिला की पोखर में डूबने से हुई मौ^त जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव स्थित पोखर में डूबने से अजय महतो की 35 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की मौ^त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका महिला के शव को सोमवार की रात 8:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है शोभा देवी सोमवार की शाम कपड़े धोने के लिए पोखर गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। इस दौरान किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो महिला को ढूंढा गया। जबतक परिजन व ग्रामीणों द्वारा पोखर से महिला को निकाला जाता तब तक उसकी मौ^त हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। #jamuiPolice #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 17, 2026
जमुई: आंख जांच करवाने SP के साथ सदर अस्पताल पहुंचे थे DM से मरीज के परिजन ने की शिकायत जमुई: रविवार की शाम अचानक डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल काफिले के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही मौजूद सुरक्षा गार्ड व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान डीएम नवीन कुमार ने स्वयं के आंख का जांच आई स्पेशलिस्ट सह सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. थनिष कुमार से कराया और आवश्यक दवाई भी ली। इसके बाद मरीज के स्वजन पहुंच गए। पहले गर्भवती खैरमा निवासी प्रेम श्रीवास्तव की पत्नी नेहा सिन्हा का सिजेरियन नहीं करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। स्वजन ने कहा कि एनेस्थीसिया के डाक्टर नहीं रहने के कारण सिजेरियन में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं दूसरी गर्भवती काकन निवासी मो. इजहार की पत्नी सिब्बी खातून को ब्लड की कमी रहने की वजह से ब्लड बैंक में ब्लड नहीं मिलने की शिकायत की गई। इस दौरान सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. थनिष कुमार, डा. मनीष कुमार और अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय मौजूद थे। शिकायत के बाद सदर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि एनेस्थीसिया के चार चिकित्सक मौजूद हैं, लेकिन दो चिकित्सक लंबी छुट्टी में हैं और दो फिलहाल नहीं आए हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधक द्वारा ब्लड की व्यवस्था करने की बात कही गई। डीएम ने शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सिजेरियन और ब्लड की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम के निर्देश के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया। गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ब्लड बैंक से ब्लड उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। बताया जाता है कि डीएम और एसपी के अचानक निरीक्षण से अस्पताल के कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान एसपी विश्वजीत दयाल ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, ताकि मरीजों और स्वजन को कोई परेशानी न हो। अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। मरीजों के स्वजन ने डीएम के इस कदम की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। #jamui #Healthcare #dmjamui #spjamui
Jamui, Jamui | Nov 17, 2026
जमुई: छठ पर्व पर सिकंदरा के रवैय गांव में भजन- जागरण और गंगा आरती का दिखा अद्भुत नजारा जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत रवैय गांव में छठ महापर्व के अवसर पर छठ पूजा, भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापना कर सोमवार की सुबह 10 बजे तक भव्य भजन-जागरण एवं गंगा महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के साथ ही गांव में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान गांव के छठ घाट पर भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की गई। आचार्य राहुल मिश्रा और आचार्य राजनंदन पांडेय द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भव्य भजन-जागरण का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने छठ गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में झूमते रहे। इसके बाद गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। आरती के दौरान घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया और भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थापक धनंजय सिंह अध्यक्ष मां आशापूर्णा दुर्गा समिति रवैय सह समाजसेवी, मुख्य यजमान सनोज सिंह, आचार्य राहुल मिश्रा और आचार्य राजनंदन पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं आयोजन के प्रमुख कार्यकर्ता एवं सहयोगियों में कन्हैया सिंह, माईकल सिंह, सियाशरण पंडित, विजय यादव, अनिश यादव, छोटू कुमार, नितीश कुमार, रौशन कुमार, राहुल रजक, संतोष कुमार एवं गांव के अन्य सभी युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति, एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से गांव में एकता और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने उन सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद किया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस शुभ कार्य में अपना सहयोग और समय दिया। #Biharkgarvchathmhaparv #samrat4bjp #jamui #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Nov 17, 2026