संघणी अग्निकांड: विधायक डीएस ठाकुर ने 14 प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, फौरी राहत राशि की प्रदान
चंबा 26 नवंबर 2026
संघणी बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद विधायक डीएस ठाकुर ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर घटनास्थल का दौरा किया और आगजनी से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड में प्रभावित सभी 14 परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक डीएस ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें अग्निकांड और मौके की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया।
उन्होंने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द हरसंभव सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विधायक डीएस ठाकुर ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
DS Thakur #JairamThakur
@topfans #highlightseveryone Tribal Live News
Chamba, Chamba | Nov 26, 2026