डीएवी स्कूल के पास एक माह से लीक पेयजल पाइपलाइन, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
चंबा 26 नवंबर 2026
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएवी स्कूल के समीप आईपीएच (जल शक्ति) विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां पिछले एक माह से भी अधिक समय से पेयजल पाइपलाइन लीक हो रही है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है।
लीक पाइपलाइन से लगातार बह रहा गंदा पानी सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वाहनों के गुजरने से पानी के छींटे लोगों के कपड़ों पर पड़ रहे हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर विभाग के समक्ष कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद पाइपलाइन को दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि जब विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बार-बार शिकायत मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं, तो आम लोग आखिर अपनी फरियाद लेकर किसके पास जाएं?
अब देखना यह है कि जल शक्ति विभाग इस समस्या का संज्ञान कब लेता है और स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों को इस परेशानी से कब राहत मिलती है।
#Chamba #JalShaktiDepartment #DAVSchool #PublicProblem #TribalLiveNews #चंबा #जनसमस्या
Chamba, Chamba | Nov 26, 2026