Public App Logo
Profile Picture

Pangi live news

@usr12869801
30Followers
0Following
चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, प्रशासन ने दी अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

साच पास में बर्फबारी के बाद बदला मौसम, पर्वतीय मार्गों पर सतर्कता बरतने की अपील

चंबा, 15 अक्टूबर। जिला चंबा के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं, साच पास में हुई बर्फबारी के चलते मौसम की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई हैं।
मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन ने विशेष रूप से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

👉 खराब मौसम में पहाड़ी मार्गों पर सफर जोखिम भरा
प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद ही यात्रा की योजना बनानी चाहिए। यात्रियों को प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

👉 बेहद जरूरी होने पर ही करें यात्रा
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें और बेहद जरूरी होने पर ही सफर करें। विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

👉 प्रशासन की अपील
एडीएम चंबा अमित मेहरा ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
TRIBAL LIVE NEWS | जनहित में जारी
पूर्व में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल चंबा प्रवास पर होंगे उनको लेकर भाजपा नेता जय सिंह दें रहे पूरी जानकारी - Live
सरकार फांसी की सजा सुनाये जो इस कार्य में  समलिप्त हो -लियाकत अली खान का कड़ा संदेश- Live
पांगी बोली में फूलयात्रा को सही में क्या बोलते है 
👉फुलयाच्छ या फुलयाट 
Kartap Singh Thakur Pangwal
Nand Kishor Sharma प्रदेश सचिव की ओर से समस्त पांगी वासियों को फूलयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट: विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक, चम्बा।
वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित
अनिल ढकोग जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
भनोडी के लोग अपनी मांगो को लेकर मिले राजयसभा सांसद हर्ष महाजन से।
चंबा मेडिकल कॉलेज को मिला ब्लड बैंक का लाइसेंस, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा को ब्लड बैंक का लाइसेंस मिलने से जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बेहतर बनाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि ब्लड बैंक का लाइसेंस मिलने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ विशेष ब्लड ग्रुप उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। अब ब्लड बैंक की व्यवस्था मजबूत होने से ऐसी परिस्थितियों में राहत मिलने की उम्मीद है।

 एक करोड़ रुपये की मशीन भी आएगी
डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सदर विधायक नीरज नैय्यर और मुख्यमंत्री के सहयोग से करीब एक करोड़ रुपये की मशीन भी मेडिकल कॉलेज चंबा में लाई जा रही है। इस मशीन के आने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
पांगी भाजपा मंडल के प्रवक्ता भानी चंद ने किया सांसद हर्ष महाजन का धन्यवाद 
सुनिए 👇👇
चंबा में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, चम्बा बाजार बंद -Live
राजयसभा सांसद Harsh Mahajan जी की प्रेस वार्ता - Live
राज्यसभा सांसद Harsh Mahajan ने कांग्रेस पर साधा निशाना-Live
चंबा में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल Live
🙏 भावपूर्ण शोक संदेश 🙏
💐 परम मित्र राजू भाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद 💐
पांगी घाटी के गोस्ती गांव से मेरे परम मित्र राजू भाई जी के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन बेहद व्यथित है। उनका इस दुनिया से चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त करना बेहद कठिन है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
राजू भाई जी, आपकी यादें सदैव दिल में रहेंगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।
चम्बा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि

पहली बार सफल इमरजेंसी स्प्लेनेक्टोमी
बिना चोट के फटी युवक की तिल्ली

दो घंटे की जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा 13 अक्टूबर 
पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के सर्जरी विभाग ने एक महत्वपूर्ण चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में पहली बार आपातकालीन स्प्लेनेक्टोमी (तिल्ली निकालने की सर्जरी) सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने गंभीर हालत में पहुंचे 35 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरमौर के कुगती निवासी युवक की तिल्ली बिना किसी बाहरी चोट के अचानक फट गई थी। इस स्थिति में मरीज की हालत गंभीर हो गई थी और तत्काल सर्जरी की आवश्यकता थी। चिकित्सकों की टीम ने करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज की जान बचाने में सफलता हासिल की। ऑपरेशन के दौरान मरीज को दो यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया।
इन चिकित्सकों ने निभाई अहम भूमिका
इस जटिल ऑपरेशन में सर्जिकल टीम की ओर से डॉ. रोहित ठाकुर, डॉ. अरविंद और डॉ. नितेश ने सेवाएं दीं। वहीं, एनेस्थीसिया टीम में डॉ. सलोनी और डॉ. मनुज शामिल रहे। नर्सिंग एवं तकनीकी सहयोग में सिस्टर चांदनी, रजत (ओटीए) और दिनेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रबंधन ने दी पूरी टीम को बधाई
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंकज और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
चम्बा मेडिकल कॉलेज में इस तरह की जटिल आपातकालीन सर्जरी की सफलता से गंभीर मरीजों के उपचार की स्थानीय क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
पहली उपलब्धि: चम्बा मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफल इमरजेंसी स्प्लेनेक्टोमी।
गंभीर मामला: कुगती, भरमौर निवासी 35 वर्षीय युवक की बिना चोट के फटी तिल्ली।
दो घंटे का ऑपरेशन: चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर बचाई मरीज की जान।
दो यूनिट रक्त: ऑपरेशन के दौरान मरीज को चढ़ाया गया रक्त।
टीम को बधाई: प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने चिकित्सकों व सहयोगी स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।
Tribal Live News 
The Voice of Tribal
<nis:link nis:type=tag nis:id=chambamedicalcollege nis:value=ChambaMedicalCollege nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emergencysurgery nis:value=EmergencySurgery nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chambanews nis:value=ChambaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthnews nis:value=HealthNews nis:enabled=true nis:link/>
पांगी की 4 पंचायतें टीबी मुक्त होने पर सम्मानित, 19 पंचायतों का लक्ष्य

किलाड़ में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, एसडीएम अमनदीप सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग की अपील की

सुरेंद्र ठाकुर 
पांगी, 13 अक्टूबर। 
जनजातीय क्षेत्र पांगी में टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को सिविल अस्पताल किलाड़ में आयुष्मान आरोग्य शिविर एवं टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान साहली, कुमार, धरवास और रेई पंचायतों को टीबी मुक्त होने पर सम्मानित किया गया। अमनदीप सिंह ने पंचायतों को बधाई देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
19 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य
खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पांगी की सभी 19 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनके अनुसार, उपमंडल में टीबी के कुल 28 मरीज चिह्नित किए गए थे, जिनमें से चार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने टीबी की समय पर जांच, नियमित उपचार और जन-जागरूकता को इस अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयासों से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र, डॉ. सुमित, डॉ. विशाल ठाकुर, ग्राम पंचायत कुमार के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, धरवास पंचायत की प्रधान बिलो कुमारी, साहली पंचायत के प्रधान शांता कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
जिला आयुष अधिकारी अनीता शर्मा जी और उनकी पूरी टीम को पांगी घाटी में अपनी सेवाएं देने के लिए  हार्दिक धन्यवाद 🙏
चंबा। बिजली बोर्ड के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) हंस राज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली बोर्ड से संबंधित 1,674 नोटिस जारी किए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब 22 लाख रुपये की पेंडेंसी का भी उल्लेख किया गया है। 
उपलब्ध आंकड़े
विभाग उपलब्ध जानकारी
बिजली बोर्ड 1,674 नोटिस, करीब ₹22 लाख

स्वास्थ्य विभाग ₹7 लाख

जल शक्ति विभाग ₹38 लाख 

नगर परिषद ₹1 लाख 76 हजार
चम्बा में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ सीटू का विरोध, बिजली बोर्ड के निजीकरण पर भी उठाए सवाल

चम्बा | सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) की जिला इकाई चम्बा ने सही अवस्था में चल रहे बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे के भीतर बिजली काटने की चेतावनी दिए जाने संबंधी शिकायतों पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने विद्युत विभाग से इस मामले की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है। साथ ही सीटू ने बिजली बोर्ड के निजीकरण की कथित कोशिशों को बंद करने की मांग भी उठाई है।
सही मीटर बदलने पर पुनर्विचार की मांग
सीटू ने कहा कि बिजली प्रत्येक परिवार की बुनियादी जरूरत है। गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है। संगठन ने मांग की कि सही अवस्था में चल रहे मीटरों को जबरन बदलने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में उपभोक्ताओं की आपत्तियों को ध्यान में रखा जाए।
संगठन ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर बिजली काटने की चेतावनी से संबंधित शिकायतों की जांच की जाए। यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश देने की मांग की गई।
सीटू ने केंद्र की मोदी सरकार और हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों सरकारों की कथित मिलीभगत से बिजली बोर्ड को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है। संगठन ने सरकार से बिजली बोर्ड के निजीकरण की कथित साजिश बंद करने की मांग की।
सीटू ने चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आम जनता तथा बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
इस दौरान सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र, जिला सचिव सुदेश, विपिन, संजय, कमल, चैन सिंह, हसन, इकबाल, भूपेंद्र, केवल और रिझु राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री Harsh Mahajan  जी का चम्बा पधारने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रंगड़-कुनेरा संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

19 करोड़ की राशि से बनेगी नगाली- संजप संपर्क सड़क-विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा, ( बनीखेत) अक्तूबर 12

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती ग्राम पंचायत नगाली में 89 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले रंगड़-कुनेरा संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने रंगड़ गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क संपर्क सुविधा के विस्तार को विशेष महत्व देते हुए जून 2027 तक सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है, ताकि निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण के साथ नियमित मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित हो सके। इससे क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप टिकाऊ सड़क नेटवर्क विकसित करने तथा हर मौसम में निर्बाध सड़क संपर्क बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत डलोग, नगाली, बगढार, समलेउ, सुदली, मोरनू और टप्पर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क सुविधा सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित 18 परियोजनाओं में से 10 को वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमति मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित लोअर कंडेई–चुहन और समलेउ–निचला समलेउ संपर्क मार्गों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है तथा इनके निर्माण से संबंधित विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बासा और भानू गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रस्तावित संपर्क मार्गों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर इन मार्गों के राजस्व संबंधी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि नगाली- संजप संपर्क सड़क के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के (दूसरे बैच) अंतर्गत लगभग 19 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) स्वीकृति के लिए प्रेषित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के कार्यान्वित होने से क्षेत्र में सड़क संपर्क से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा तथा सड़क नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति सुरेश कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सीमा देवी, सदस्य जिला परिषद प्रदीप कुमार, अंशुल कुमार, उपमंडल दंडाधिकारी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Harsh Mahajan जी ने चंबा पहुंचने पर की पत्रकार वार्ता Live
सर्दियों में वन्यजीवों की सुरक्षा को वन विभाग अलर्ट, रात में भी होगी गश्त

सलूणी/चुराह। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों की दस्तक के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला चंबा के वन मंडल चुराह में अवैध शिकार की आशंका को देखते हुए रेंज स्तर पर विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जंगलों में निगरानी रखने के साथ जरूरत के अनुसार रात के समय भी गश्त करेंगी।
वन विभाग का उद्देश्य सर्दियों के दौरान वन्य प्राणियों को अवैध शिकार से सुरक्षित रखना और जंगलों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
वन विभाग ने स्थानीय पंचायत प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध शिकार की जानकारी मिलती है या कोई व्यक्ति ऐसी गतिविधि में संलिप्त दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जंगलों में बढ़ेगी निगरानी
सर्दियों में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर विभाग की ओर से उठाए जा रहे इन कदमों में स्थानीय लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। विभागीय टीमों की गश्त और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से अवैध शिकार पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे।
 सुशील कुमार गुलेरिया, डीएफओ वन मंडल चुराह 
<nis:link nis:type=tag nis:id=triballivenews nis:value=TribalLiveNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wildlifeprotection nis:value=WildlifeProtection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chambanews nis:value=ChambaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=salooni nis:value=Salooni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forestdepartment nis:value=ForestDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वन्यजीवसंरक्षण nis:value=वन्यजीवसंरक्षण nis:enabled=true nis:link/>