खुड़जोता पंचायत में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर पंचायत प्रधान सुनी राम ने BK Medicity Hospital का जताया आभार
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी: BK Medicity Hospital सलूणी की ओर से आज खुड़जोता पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुनी राम ने BK Medicity Hospital सलूणी की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बेहद सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उनके घर-द्वार के नजदीक मिल रहा है।
पंचायत प्रधान ने अस्पताल प्रबंधन एवं पूरी टीम को इस जनहितकारी कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
Pahadi News
Chamba, Chamba | Nov 26, 2026