Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
onlinerakeshk
UGC एक्ट के विरोध में आज नवादा में स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए PM के विरोध में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन की ।
Nawada, Nawada
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
UGC एक्ट के विरोध में आज नवादा में स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए PM के विरोध में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन की ।
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026
UGC एक्ट के विरोध में आज नवादा में स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए PM के विरोध में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन की ।
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदी के जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ उद्घाटन। आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका दीदियों के लिए आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने एवं सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नवादा सदर प्रखंड के गोनावां अंतर्गत काली मंदिर के समीप सुलेखा देवी के जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने जीविका टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी जीविका दीदियों को इस पहल में सक्रिय रूप से भागीदारी करने तथा जीविका सुधा बिक्री केंद्र को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीविका सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ जीविका दीदियों के लिए स्वरोजगार एवं आय के स्थायी अवसर सृजित होंगे। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जीविका सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा जीविका दीदियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इससे महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर कॉम्फेड, नालंदा डेयरी के सीई (CE), डीपीएम (जीविका) सहित जीविका के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए जिले में शुरू हुआ श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर। आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत सोनसिहारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में “श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर” का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्री गुरु संत रविदास जी महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपनी लेखनी एवं वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की आवाज उठाई। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने ‘बेगमपुरा’ जैसे ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहाँ किसी प्रकार का भेदभाव, पीड़ा या अवसाद न हो। उन्होंने कहा कि श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पंचायतों एवं महादलित टोलों तक पहुँचकर पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। विकास मित्रों के साथ-साथ पदाधिकारी एवं कर्मी क्षेत्र में पहुँचकर लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 22 प्रकार की सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे-: 1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आच्छादन (राशन कार्ड) 2. उज्ज्वला योजना से आच्छादन 3. औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला 4. आंगनबाड़ी से संबंधित सेवाएँ 5. जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से आच्छादन 6. आयुष्मान कार्ड निर्माण 7. कुशल युवा कार्यक्रम/कौशल विकास कार्यक्रम 8. मुख्यमंत्री निःशक्त स्वयं सहायता भत्ता योजना 9. ई-श्रम कार्ड एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन (श्रमिक कार्ड) 10. आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैंप 11. प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन 12. वास-भूमि/बंधोबस्ती 13. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ—इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित 14. जीविका केंद्र से संबंधित योजनाएँ 15. हर घर नल-जल योजना से आच्छादन 16. मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली निश्चय योजना 17. मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन 18. प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादन 19. बिजली कनेक्शन 20. जीविका समूह/सतत जीविकोपार्जन योजना से आच्छादन 21. ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित योजनाएँ एवं मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना 22. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं नई योजनाओं की आवश्यकता से संबंधित सुझावों को भी संबंधित विभाग एवं सरकार के स्तर तक पहुँचाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने पूर्व में संचालित ‘डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उस अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकार इस विकास शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि की जाएगी तथा उसके निष्पादन की निरंतर निगरानी की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक आवेदन के निष्पादन का निरंतर अनुश्रवण करें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं लाभ प्रदान किया गया। 5 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 20 लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र, 6 लाभार्थियों को श्रम कार्ड, 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा 2 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही आज निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न पंचायतों एवं महादलित टोलों में भी श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), प्रखंड विकास पदाधिकारी, 20-सूत्री के सदस्य सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026
अंधरवारी पंचायत भवन में आयोजित हुआ शखी वार्ता कार्यक्रम। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), नवादा के तत्वावधान में गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को रजौली प्रखंड स्थित अंधरवारी पंचायत भवन में शखी वार्ता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियों एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं एवं बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। लैंगिक विशेषज्ञ मयंक प्रियदर्शी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन तथा बेटियों की शिक्षा एवं समग्र विकास पर जोर दिया। महिला हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 181 की जानकारी देते हुए महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना एवं अन्य संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता के बारे में बताया गया। वहीं लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने लैंगिक हिंसा एवं पोक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श (Good Touch-Bad Touch) के प्रति जागरूक किया। साथ ही, आपातकालीन चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी देते हुए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, यूपीआई एवं कार्ड फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, ब्लैकमेलिंग तथा सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों एवं किशोरियों ने अपनी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं साझा कीं, जिनका मौके पर समाधान किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन में सहयोग का संकल्प लिया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026
समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ, 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण एवं 10 हजार महिलाओं को ऋण वितरण। आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को बापू सभागार, पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण तथा जीविका निधि के माध्यम से 10 हजार महिला लाभुकों को ऋण वितरण किया गया। उक्त राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं जीविका दीदियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा आय-सृजन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एवं जीविका निधि के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही आर्थिक सहायता से महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किया गया। इसके माध्यम से नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, गोपनीय शाखा प्रभारी, निदेशक (डीआरडीए), डीपीएम (जीविका), डीपीओ (मनरेगा) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026
गया जिले के जमीन माफिया भगत यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार दर्जनों पुलिस केस का आरोपी। गया जी में भू-माफिया भगत यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार संपति की भी होगी जांच, जब्त होने की भी बात आई सामने ।
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026
छात्रों के हित में Jdu विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान।
Nawada, Nawada | Aug 26, 2026