मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदी के जीविका सुधा बिक्री केंद्र का हुआ उद्घाटन।
आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका दीदियों के लिए आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने एवं सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नवादा सदर प्रखंड के गोनावां अंतर्गत काली मंदिर के समीप सुलेखा देवी के जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने जीविका टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी जीविका दीदियों को इस पहल में सक्रिय रूप से भागीदारी करने तथा जीविका सुधा बिक्री केंद्र को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि जीविका सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ जीविका दीदियों के लिए स्वरोजगार एवं आय के स्थायी अवसर सृजित होंगे। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जीविका सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा जीविका दीदियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इससे महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।
इस अवसर पर कॉम्फेड, नालंदा डेयरी के सीई (CE), डीपीएम (जीविका) सहित जीविका के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 27, 2026