प्रतापगढ़: अडार गांव में शाम 7:30 बजे पेटी बॉक्स का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, ग्रामीणों में दहशत, जांच के लिए पहुंची पुलिस
प्रतापगढ़ जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। रात में सोने के समय ग्रामीण पहरा देने को मजबूर है। ग्रामीण पूरी रात जाकर रखवाली कर रहे हैं इस तरह का वीडियो जनपद के अलग-अलग कोनों से आ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में है।ताजा मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के अडार गांव का है।