प्रतापगढ़: तुलसीसदन में भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन, तीसरे दिन स्कूल के बच्चों के अलावा सैकड़ों लोग हुए शामिल
प्रतापगढ़ में सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत तुलसीसदन परिसर में आयोजित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुक्रवार शाम 5:00 बजे तक छात्राओं, शिक्षकों, उमर वैश्य समाज सभा के पदाधिकारियों व आमजन ने अवलोकन किया। उप प्रधानाचार्य डॉ. मो. अनीस ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश महिला सशक्तिकरण, डिजिटल भारत, कृषि क्रांति व स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।