प्रतापगढ़: भगवा चूंगी के बस अड्डे पर नंबर को लेकर दो बस कर्मियों में विवाद, राहगीर हुए परेशान
भगवा चूंगी बस अड्डे पर सवारी भरने के दौरान नंबर को लेकर दो बस कर्मियों में तू-तू मैं-मैं हो गई। बीच सड़क हुए विवाद से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामला शहर के भंगवा चौकी के सामने शुक्रवार शाम 6 बजे का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान राहगीर परेशान नज़र आये।