प्रतापगढ़: महदहा गांव की युवती समेत दो लोगों को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के महदहा गांव निवासी प्रिया पटेल पुत्री राजमणि वर्मा खेत की तरफ गई हुई थी। जहां उसे जहरीले सांप ने काट लिया। देर शाम उसे सांप काटने का असर हुआ तो परिजन रात करीब आठ बजे लाकर अस्पताल में भर्ती कराए। वही सरसतपुर गांव में एक अन्य युवती को सांप ने काट लिया। सांप को मार कर झिल्ली में रखकर एक ग्रामीण रात करीब 8:30 बजे सांप के साथ अस्पताल पहुंचा।