प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में नए एसपी दीपक भूकर ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, बेल्हा देवी में टेका माथा
प्रतापगढ़ के नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर शुक्रवार शाम 6.30 बजे पुलिस लाइन पहुंघे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने मां बेल्हा देवी मंदिर में पूजन-अर्चन कर मत्था टेका। उन्होंने जिले की शांति, समृद्धि और अपराधमुक्त वातावरण की कामना की।