सोरांव: नवाबगंज इलाके में जिला पंचायत सदस्य के अपहरण और हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
नवाबगंज में जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव के अपहरण-हत्या मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी सुजीत श्रीवास्तव (22) को गिरफ्तार किया। नवाबगंज पुलिस-सर्विलांस सेल टीम ने उसे बुधवार को इब्राहिमपुर के पास से पकड़ा। इस केस में छह आरोपी व एक महिला पहले ही जेल में हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र में रणधीर यादव के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।