झाबुआ: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना
Jhabua, Jhabua | Dec 21, 2025 झाबुआ केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम परिवर्तन करने के लिए संसद में संशोधन पेश किया। इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया भी शामिल हुए