जिलमाय भारत द्वारा ‘युवा संवाद : विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत (मेरा युवा भारत), झाबुआ द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर एक दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं यूथ आइकन सुश्री शिवांगी बुधवंत ने विकसित भारत 2047 की परिकल्पना एवं लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित किया।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी श्री दीपक यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण की मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से माय भारत पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को देश के विकास एवं राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP
1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Nov 25, 2026