गांगड़तलाई: जूनी टिंबी गांव में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया, पुलिस ने शुरू की जांच
जूनी टिंबी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है। इस दौरान करीब तीन वर्षीय मासूम बेटे इलेश पुत्र खेमराज पारगी की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार जारी है।