थैलेसीमिया के निदान और प्रबंधन पर एक दिवसीय सीएमई संपन्न
---
मेडिकल कॉलेज खण्डवा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के सहयोग से HSCL द्वारा थैलेसीमिया विषय पर एक दिवसीय सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को थैलेसीमिया के कारण, सटीक निदान, आधुनिक उपचार और प्रबंधन के संबंध में नवीनतम चिकित्सकीय जानकारियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल इंदौर से डॉ. गौरव शेलगांवकर ने थैलेसीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण चिकित्सकीय पहलुओं, समय पर इसकी पहचान, उचित जांच और प्रभावी रोकथाम से संबंधित विभिन्न गंभीर विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों की शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. संजय कुमार दादू , अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. निशा पंवार , डॉ. आरुषि मंगल, चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#khandwa
5 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026