जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
---
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या की गणना के कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । प्रशिक्षण के दो दिवसीय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला जनगणना अधिकारी श्री बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षक सुश्री आयुषी यादव एवं सुश्री आयुषी भावसार ने प्रशिक्षण में जनसंख्या गणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले की समस्त तहसीलों के चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायकों ने सहभागिता की। उन्होंने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर आगामी जनसंख्या गणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान जिला जनगणना लिपिक श्री संतोष कुमार पालवी एवं जिला जनगणना तकनीकी सहायक कुमारी प्रियंका एकले सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 9 व 10 अक्टूबर को को नगरी क्षेत्र के संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण ई दक्षता केंद्र खंडवा पर दिया जाएगा
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa